टीकमगढ़: बजरुआ गांव में एक व्यक्ति पर दो लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरुआ गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। बजरुआ गांव निवासी भुमानी नाम का व्यक्ति गांव में शौच के लिए जा रहा था, रास्ते में दो लोगों ने उसके साथ बेवजह मारपीट कर दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया है।