टीकमगढ़: झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, 8 जनवरी को होगा अखंड संकीर्तन
टीकमगढ़ में झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की गई। पहले दिन शाम 4:00 बाजे ढोल नगाड़ों के साथ महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकली। आयोजन समिति के सदस्य राम गोपाल शर्मा ने बताया कि राम हर्षण कुंज अयोध्या धाम के कथा व्यास किशोर दास 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे।