टीकमगढ़: जिला चिकित्सालय समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान गाया गया
मध्य प्रदेश शासन निर्देशानुसार आज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में आरएमओ डॉक्टर भदौरिया के द्वारा समस्त डॉक्टर और स्टाफ को एनआरसी में क्रमबद्ध खड़ा करके राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का आयोजन किया। इसके साथ ही जिले की विभिन्न शासकीय संस्थाओं में आयोजन हुआ।