टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन, पंजीकरण शुरू
शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला अस्पताल में दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक दिव्यंका जनों के पंजीयन किए गए, पंजीयन के उपरांत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा इसके बाद दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। शिविर में डॉक्टर जगदीश प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।