टीकमगढ़: बुड़ेरा में शख्स ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
बुड़ेरा मैं एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल राजू के परिजन ने बताया कि राजू अपने घर के बाहर था इसी दौरान भज्जू नाम के शख्स के द्वारा शराब के नशे में पहले राजू के साथ गाली गलौज की गई और उसके साथ फिर जमकर डंडे से मारपीट कर दी गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया।