टीकमगढ़: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान गाया
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस दौरान कलेक्टर अवधेश शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का गायन किया।