पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का आरोप, अवैध रिवॉल्वर लहराने का वीडियो वायरल
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
इंडियन ऑयल के छिरिया सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप कर्मचारी और एक व्यक्ति के बीच विवाद के बाद हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि शिवम जादौन नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में पेट्रोल पंप कर्मचारी सौरभ दोहरे के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। बताया जा रहा है कि विवाद के कुछ देर बाद आरोपी अपने घर गया और कथित तौर पर अवैध रिवॉल्वर लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पहुंच गया। इस दौरान कर्मचारी को धमकाने और रिवॉल्वर दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कथित अवैध रिवॉल्वर बरामद कर आरोपी को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो की भी जांच की जा रही है।
#jalaunnews #jalaunpolice #uppolice #viralnews #boldobharat
Orai, Jalaun | Sep 13, 2026