झांसी-उरई हाईवे के गड्ढों पर भड़के विधायक जवाहर राजपूत, बोले- सड़क खराब है तो जनता टोल टैक्स क्यों दे?
NH-27 की बदहाली पर विधायक ने जताई नाराजगी, फोन पर अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी; गड्ढों के कारण हादसों और हालिया मौत का मुद्दा उठाया
जितेंद्र गुप्ता ✍️
झांसी। झांसी-उरई NH-27 की बदहाल सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर जिम्मेदारों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि सड़क खराब है तो जनता टोल टैक्स क्यों देगी।
विधायक ने सड़क काटने और गड्ढों के कारण हो रहे हादसों पर भी सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन पहले हाईवे पर गड्ढे के कारण हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। विधायक ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई।
#Jhansi #Orai #Jalaun #NH27 #MoRTH #JhansiOraiHighway #HighwayNews #RoadSafety #PotholeRoad #NHAI #RoadAccident #TollTax #JawarRajput #GarothaMLA #UttarPradeshNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Sep 14, 2026