पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया, पहले चूहा शराब पीता था अब मरीज की आंख निकाली जा रही है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदाकत आश्रम में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पहले मैंने सुना था कि प्रशासन के द्वारा जप्त किए गए शराब को चूहा पी जाता था और अब अस्पताल में मरीज की आंख निकाली जा रही है।