पटना ग्रामीण: सचिवालय थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से ₹18 लाख रुपये नकद बरामद
सचिवालय थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति के पास से 18 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। कैश के सोर्स का पता लगाया जा रहा है, उसके बाद उचित कार्यवाई की जाएगी। सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सेहरावत ने बताया कि जिसके पास से पैसे मिले हैं उसके बैकग्राउंड की जांच की जा रही है।