Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

News in Patna Rural

आज दिनांक 22 जून 2026 को समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं विभागों के अभियंता के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल तथा जिला स्तर के सरकारी कार्यालयों में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर शीघ्र समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सहयोग शिविरों की समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री स्तर से लगातार की जा रही है। वर्तमान में जिला अंतर्गत आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त 6983 आवेदनों में से 6212 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 508 आवेदन लंबित हैं। इस प्रगति को उन्होंने सराहनीय बताया।
साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों का हर हाल में शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को सहयोग शिविर में ही उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जा सके।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने सरकारी प्रोजेक्ट चल रहे है पुल उसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपादित किया जाये। भूमि की समस्या से जिस भी प्रोजेक्ट में समस्या आ रही, उसकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसे लेकर प्रोजेक्ट निगरानी ग्रुप बनाया जाएगा, जिसके द्वारा इसकी सतत् निगरानी की जाएगी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
#IPRD
#PublicService 
#GoodGovernance 
#BiharGovernment 

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 22 जून 2026 को समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं विभागों के अभियंता के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल तथा जिला स्तर के सरकारी कार्यालयों में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर शीघ्र समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सहयोग शिविरों की समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री स्तर से लगातार की जा रही है। वर्तमान में जिला अंतर्गत आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त 6983 आवेदनों में से 6212 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 508 आवेदन लंबित हैं। इस प्रगति को उन्होंने सराहनीय बताया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों का हर हाल में शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को सहयोग शिविर में ही उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जा सके। बैठक में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने सरकारी प्रोजेक्ट चल रहे है पुल उसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपादित किया जाये। भूमि की समस्या से जिस भी प्रोजेक्ट में समस्या आ रही, उसकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसे लेकर प्रोजेक्ट निगरानी ग्रुप बनाया जाएगा, जिसके द्वारा इसकी सतत् निगरानी की जाएगी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण मौजूद रहे। #IPRD #PublicService #GoodGovernance #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 22, 2026

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.06.2026 को समाहरणालय रोहतास स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व से पूर्व सभी नगर निकाय क्षेत्रों में ताजिया मार्गों एवं प्रमुख सड़कों की विशेष साफ-सफाई कराई जाए तथा चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ताजिया जुलूस के निर्धारित रूट की जानकारी प्राप्त करें तथा मार्गों पर लूज एवं झूलते हुए बिजली तारों की मरम्मत समय पर कराएं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को भी चिन्हित स्थलों पर अग्निशमन वाहन एवं कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने, लगातार पुलिस पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी अफवाह या अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ताजिया जुलूस मार्गों पर वीडियो रिकॉर्डिंग एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। डीजे संचालकों से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बांड डाउन भरवाने तथा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को टीम बनाकर लगातार फ्लैग मार्च करने तथा आम लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम रखने का निर्देश दिया। साथ ही तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को मुहर्रम की तैयारियों का नियमित अनुश्रवण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने को कहा गया।

बैठक में अधिकारियों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी भी साझा की।

#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.06.2026 को समाहरणालय रोहतास स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व से पूर्व सभी नगर निकाय क्षेत्रों में ताजिया मार्गों एवं प्रमुख सड़कों की विशेष साफ-सफाई कराई जाए तथा चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ताजिया जुलूस के निर्धारित रूट की जानकारी प्राप्त करें तथा मार्गों पर लूज एवं झूलते हुए बिजली तारों की मरम्मत समय पर कराएं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को भी चिन्हित स्थलों पर अग्निशमन वाहन एवं कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने, लगातार पुलिस पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी अफवाह या अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ताजिया जुलूस मार्गों पर वीडियो रिकॉर्डिंग एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। डीजे संचालकों से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बांड डाउन भरवाने तथा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को टीम बनाकर लगातार फ्लैग मार्च करने तथा आम लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम रखने का निर्देश दिया। साथ ही तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को मुहर्रम की तैयारियों का नियमित अनुश्रवण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने को कहा गया। बैठक में अधिकारियों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी भी साझा की। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 22, 2026

A k 47 भी होता इस मनबढूआ #भरततिवारी के पास तो वो भी #खाकी पर चला देता. 
#AraNews #आरान्यूज़ #BharatTimesNews #bharattiwari 
#jawaniya

A k 47 भी होता इस मनबढूआ #भरततिवारी के पास तो वो भी #खाकी पर चला देता. #AraNews #आरान्यूज़ #BharatTimesNews #bharattiwari #jawaniya

Patna Rural, Patna | Jun 22, 2026

मत्स्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य कार्यालय, पटना से जानें विभिन्न योजनाओं के बारे में।

मत्स्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य कार्यालय, पटना से जानें विभिन्न योजनाओं के बारे में।

Patna, Bihar | Jun 22, 2026

राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए जिलाधिकारी, पटना द्वारा समाहरणालय में 59 लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। अधिकारियों को सरकार के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों एवं उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन, पटना द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है।
#publicgrievance
#PublicWelfare
#PublicService
#GoodGovernance
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Home Department, Govt. of Bihar 
City of Patna - PMC

राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए जिलाधिकारी, पटना द्वारा समाहरणालय में 59 लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। अधिकारियों को सरकार के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों एवं उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन, पटना द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। #publicgrievance #PublicWelfare #PublicService #GoodGovernance Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar City of Patna - PMC

Patna, Bihar | Jun 22, 2026

जिलाधिकारी, पटना द्वारा 28 जून (रविवार) को आयोजित होने वाले सूफ़ी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को सभी स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने एवं अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर को नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। ज़िलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं ज़िला प्रशासन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में विश्वप्रसिद्ध दरगाह मनेरशरीफ के डाकबंगला परिसर मैदान में भव्य सूफ़ी महोत्सव का आयोजन होगा। लोगों से अपील है कि वे इसमें अधिक-से-अधिक संख्या में भाग लें। पर्यटन के विकास के लिए सरकार सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
@samrat4bjp
#Patna
#Sufi
#Bihartourism
Samrat Choudhary 
PIB in Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Department of Tourism, Government of Bihar

जिलाधिकारी, पटना द्वारा 28 जून (रविवार) को आयोजित होने वाले सूफ़ी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को सभी स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने एवं अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर को नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। ज़िलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं ज़िला प्रशासन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में विश्वप्रसिद्ध दरगाह मनेरशरीफ के डाकबंगला परिसर मैदान में भव्य सूफ़ी महोत्सव का आयोजन होगा। लोगों से अपील है कि वे इसमें अधिक-से-अधिक संख्या में भाग लें। पर्यटन के विकास के लिए सरकार सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। @samrat4bjp #Patna #Sufi #Bihartourism Samrat Choudhary PIB in Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 22, 2026