पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में विधायक भाई बीरेंद्र ने प्रशांत किशोर की पार्टी को बताया भाजपा की B टीम
राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला है। भाई बीरेंद्र ने प्रशांत किशोर की पार्टी को भाजपा का B टीम बताया है। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर चाहते हैं कि भाजपा का वोट बढ़े और महागठबंधन का वोट घटे।