पटना ग्रामीण: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सक्षमता परीक्षा के दूसरे चरण का परिणाम किया जारी
सक्षमता परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे जारी किया है। क्लास 1 टू 5 में 81.45%, 6 टू 8 में 81.41%, 9 से 10 में 84.20% और 11 से 12 में 71.4% शिक्षक सक्षमता परीक्षा के दूसरे चरण में पास हुए हैं। परीक्षा में पास शिक्षकों का प्रतिशत 81.42 है।