पटना ग्रामीण: अगमकुआं के NMCH में मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर लगा आंख निकालने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
शुक्रवार की रात 9 बजे अगमकुआं स्थित NMCH अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीज की मौत के बाद उसकी आंख निकाल ली गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोपी लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दरअसल 14 नवंबर को नालंदा निवासी फंटूश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पेट में गोली लगी थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।