पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री जनक राम ने सहयोग कार्यक्रम में भाग लिया, आम लोगों की फरियाद सुनी
बिहार सरकार के मंत्री जनक राम भाजपा कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। सहयोग कार्यक्रम के बाद शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है।