पोड़ैयाहाट: विजयदशमी पर पुराना बाजार पोड़ैयाहाट दुर्गा मंदिर में पूजा के बाद नव पत्रिका को दी गई भक्तिपूर्ण विदाई
विजयादशमी को पुराना बाजार पोड़ैयाहाट दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भक्ति भाव से नव पत्रिका को विदाई दी गई। फिर पूरी विधि विधान के साथ चीर नदी में प्रवाहित कर दिया गया ।इसके पूर्व मंदिर में मंत्र पुष्पांजलि, क्षमा याचना और कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की गई। महिलाओं ने आंचल भरे और सिंदूर खेला।चीर नदी के तट पर प्रार्थना की गई और मंगल गीत गाए गए।