जालौन में NHM कर्मियों का आंदोलन तेज, सीएमओ कार्यालय पर त्रिपाल बिछाकर धरना
काली पट्टी बांधकर पुरुषों-महिलाओं ने जताया विरोध, मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी
उरई, जालौन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।
बुधवार 8 अक्टूबर को जनपद जालौन के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे दर्जनों पुरुष और महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में त्रिपाल बिछाकर धरना दिया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
कर्मचारियों का कहना है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन के तहत 6 अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपा गया था।
इसके बाद 7 अक्टूबर को जनपद के कई ब्लॉकों में स्थित सरकारी अस्पतालों के अधीक्षकों को उनके-अपने कार्यस्थल पर ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया गया।
इसी क्रम में 8 अक्टूबर को कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। पुरुषों और महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
धरने में शामिल कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पत्रकारों की टीम से भी बातचीत की।
वीडियो में कर्मचारियों ने क्या-क्या कहा और उनकी प्रमुख मांगें क्या हैं, यह जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।
अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों की मांगों पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं?
आप भी वीडियो को पूरा देखिए और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।
FM News Jalaun | जिला संवाददाता सोनू सिंह
#FMNewsJalaun #Jalaun #Orai #NHM #NHMEmployees #NHMProtest #NHMAndolan #JalaunNews #OraiNews #CMOJalaun #JalaunCMO #HealthDepartment #NHMStaff #NHMWorkers #Protest #Dharna #BreakingNews #GroundReport #SonuMaharaj #SonuSingh #Bundelkhand #UttarPradeshNews
Kalpi, Jalaun | Oct 8, 2026