साहब, पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना है…श्रुति की ख्वाहिश पर पसीजा डीएम का दिल, तत्काल दिए मदद के निर्देश
जालौन
जनसुनवाई में 14 वर्षीय दिव्यांग बालिका श्रुति ने जिलाधिकारी समीर के सामने डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की।
उरई के पाठकपुरा निवासी श्रुति आवागमन की परेशानी के चलते स्कूल नहीं जा पा रही थी।
बेटी की समस्या सुनकर डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक घंटे के भीतर वॉकर उपलब्ध कराने और उसी दिन स्कूल में दाखिले के साथ यूनिफॉर्म, बैग, किताबें व अन्य शैक्षिक सामग्री दिलाने को कहा।
डीएम की इस पहल ने श्रुति की पढ़ाई की राह आसान करने के साथ उसके डॉक्टर बनने के सपने को नई उम्मीद दी।
यह पहल संदेश देती है कि सही समय पर मिला सहयोग किसी बच्चे के भविष्य को नई दिशा दे सकता है।
Fm news jalaun जिला ब्यूरो सोनू सिंह
#Jalaun #DMJalaun #SamirIAS #FMNewsTV #जनसुनवाई #दिव्यांगसशक्तिकरण #शिक्षा #डॉक्टरबननेकासपना #जनहित #UttarPradesh
Kalpi, Jalaun | Oct 10, 2026