घरघोड़ा: घरघोड़ा में धान खरीदी पर सख्त प्रशासन, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
घरघोड़ा में धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक बैठक आयोजित हुई। एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने निरीक्षण बढ़ाने, भौतिक सत्यापन समय पर करने और अवैध परिवहन रोकने के कड़े निर्देश दिए। SOP का पालन अनिवार्य बताकर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।