पानी भरने गई युवती गहरे कुएं में गिरी, दर्दनाक मौत
गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजाम स्थित जोगी बस्ती में पानी भरने गई एक युवती की गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कमला जोगी के रूप में हुई है, जो सोमवार शाम करीब 5 बजे कुएं पर पानी लेने गई थी। साथ मौजूद एक बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुएं की अधिक गहराई के कारण युवती पानी में डूब गई। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा और कुएं की गहराई अधिक होने से शव तुरंत नहीं निकाला जा सका। कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकालकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Gogunda #Udaipur #Rajasthan #BreakingNews #WellAccident TragicDeath LocalNews