उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर खिलाड़ी बेटियों का सम्मान, रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सुनी खेल मैदान की समस्या !
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज रुद्रप्रयाग कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की विकास यात्रा पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया,
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली एथलीट खिलाड़ी बेटियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान की बदहाल स्थिति की समस्या भी जिलाधिकारी के सामने रखी। जिलाधिकारी ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। #नमस्तेसहारा #viralreelschallenge #facebookviral #rudraprayag #today #newsfeed #SportsNews #girlpower #playground #instagram