🙏 जय बाबा केदार! हर-हर महादेव!🙏
बाबा केदार की पंचमुखी डोली पहुंची शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तों ने जयकारों के साथ किया भव्य स्वागत।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शुक्रवार को ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच गई। दो रात्रि प्रवास और विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए बाबा की डोली के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।
अब आगामी छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में ही बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना संपन्न होगी। खास बात यह है कि जो श्रद्धालु ग्रीष्मकाल में केदारनाथ धाम के दर्शन नहीं कर पाए, वे अब ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
बाबा केदार की आराधना जारी रहेगी... बस बदल गया है धाम का स्थान! 🙏
🔱 हर-हर महादेव! जय श्री केदार! 🔱
\#जयबाबाकेदार #हरहरमहादेव #केदारनाथ #पंचमुखीडोली #ओंकारेश्वरमंदिर #ऊखीमठ #शीतकालीनगद्दीस्थल #Kedarnath #Uttarakhand