🙏 जय बाबा केदार! हर-हर महादेव!🔱
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना, आज शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होंगे भगवान केदारनाथ।
गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से शुक्रवार सुबह विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने अंतिम पड़ाव ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हुई।
आर्मी बैंड की मधुर धुनों, श्रद्धालुओं के जयकारों और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों से पूरी केदारघाटी भक्तिमय हो उठी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की डोली के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आज बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। इसके साथ ही आगामी छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होगी।
अब छह माह तक ऊखीमठ बनेगा बाबा केदार की शीतकालीन आराधना का केंद्र।
🙏 बाबा केदार सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।
हर-हर महादेव! जय श्री केदार!🔱
\#जयबाबाकेदार #KedarnathDham #OmkareshwarTemple #Ukhimath #PanchmukhiDoli #BabaKedar #Rudraprayag #Uttarakhand