अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे भाजपा विधायक!
हरक सिंह रावत की पत्नी को न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठेंगे महंत दिलीप रावत, सरकार को खुली चेतावनी!
उत्तराखंड की सियासत में बड़ा बयान! लैंसडाउन से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत ने हरक सिंह रावत के पारिवारिक मामले को लेकर ऐसा रुख अपनाया है, जिसने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।
विधायक दिलीप रावत ने साफ कहा कि हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत ने जो शिकायत और आशंकाएं जाहिर की हैं, यदि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती और उन्हें न्याय नहीं मिलता तो वह उनके साथ धरने पर बैठेंगे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या न्याय की मांग को लेकर भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे?
दिलीप रावत ने हरक सिंह रावत से भी इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पत्नी की ओर से उठाए गए सवालों पर सच्चाई सामने आनी चाहिए और शिकायत होने पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या वाकई न्याय की मांग को लेकर सत्ताधारी दल के विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे?
सत्ता में अपनी सरकार, लेकिन न्याय के लिए उसी के खिलाफ धरना! उत्तराखंड की सियासत में यह बयान अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
#UttarakhandPolitics #DilipRawat #HarakSinghRawat #DeeptiRawat #BJP #UttarakhandNews #देहरादून #उत्तराखंड_की_सियासत