टीकमगढ़: हाईकोर्ट के निर्देश पर टीकमगढ़ जिला प्रशासन ने महेंद्र सागर तालाब को कराया अतिक्रमण मुक्त
टीकमगढ़ जिला प्रशासन ने मंगलवार को शहर की लाइफलाइन महेंद्र सागर तालाब से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की है। तहसीलदार अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यवाही की गई है।पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।मप्र हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। लेकिन कुछ लोगों ने आरोप भी लगाए है।