पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने विभिन्न बैंकों और ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया
सुरक्षा व्यवस्था का मद्देनजर शनिवार को पोड़ैयाहाट के विभिन्न बैंकों की शाखाओं और ज्वेलरी दुकानों का पुलिस ने निरीक्षण किया। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि त्योहारों के मौसम शुरू होने वाला है। बैंक और ज्वैलरी शॉप्स सुरक्षा के लिहाज से अधिक संवेदनशील माने जाते हैं । असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को के उन्होंने संचालकों को कई दिशा निर्देश भी दिए हैं।