#गुना - सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयेाजित
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के निर्देशन में दिनांक 01.11.2026 से 06.11.2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान‘‘ के अंतर्गत *‘‘बोलो, बताओ, बचाओ‘‘* की थीम पर 04.11.2026 को सांदिपनी उ. मा. विद्यालय गुना, एवरेस्ट स्कूल एवं पीएमश्री माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
दिनांक 04.11.2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत ‘‘बोलो, बताओ, बचाओ‘‘ की थीम पर शासकीय बालक उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय बीनागंज तहसील चाचौडा मे श्री राधाकिशन मालवीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना एवं श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी गुना द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त शिविर में श्री राधाकिशन मालवीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्र-छात्राओं को पाॅक्सो अधिनियम के प्रावधानो, बच्चों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सायबर कानूनों के प्रति जागरूक करते हुए सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 की जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
शिविर में श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी गुना द्वारा छात्रों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, मौलिक अधिकारों, यातायात के नियमो का पालन करने के साथ साथ राज्य प्राधिकरण की योजनाओं जैसे निःशुल्क विधिक सहायता योजना, शिक्षा योजना, अपराध पीडित प्रतिकर योजना, नशा उन्मूलन योजना आदि की जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
सांदिपनी उ. मा. विद्यालय गुना, मे आयोजित किए गए शिविर मे श्रीमती वंदना त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गुना द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया कि उन्हे अपने विधिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही उनके द्वारा बच्चों से संबंधित कानूनों, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानो के प्रति जागरूक किया जाकर, सायबर अपराध, डिजीटल अरेस्ट, गलत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव एवं उनसे बचाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
श्री चेतन बजाड व्यवहार न्यायाधीश गुना द्वारा एवरेस्ट स्कूल गुना मे आयोजित किए गए विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से छात्रों को पाॅक्सो अधिनियम, सायबर अपराधों, यातायात के नियमो का पालन करने के साथ साथ शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
श्री यश दुबे व्यवहार न्यायाधीश गुना द्वारा पीएमश्री माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी गुना में शिविर के माध्यम से छात्रो को उनके विधिक अधिकारो, मौलिक अधिकार एवं कत्र्तव्य, शिक्षा का अधिकार, सायबर सुरक्षा बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh