Public App Logo
Profile Picture

PRO JS GUNA

@projsguna
1662Followers
0Following
फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने प्रदेश में 7,8 और 9 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाने के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल से वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में 7, 8 और 9 अक्टूबर को पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान किसी भी मतदाता से फार्म 6 के अलावा घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। सभी जिला उप निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने व्यापक स्तर पर प्रचार प्रचार करने के निर्देश दिए।

श्री झा ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की है गई, उनके भी फॉर्म लिए जाएंगे। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए एडवांस में फॉर्म जमा कराए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन की सुविधा भी प्रदान की गई है। कोई भी मतदाता voters.eci.gov.in पर अथवा ECINET mobile app पर जाकर अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। श्री झा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा की वे इस ऑनलाइन प्रक्रिया को व्यापक रूप से प्रचारित करें और युवा मतदाताओं को खास तौर पर ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए अब तक के कार्यों की समीक्षा भी की। इंदौर तथा विदिशा में अच्छी प्रगति के लिए सराहना की। जो जिले इस कार्य में पिछड़े हैं उन्हें प्रगति के निर्देश दिए।

गुना जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वर्चुअल बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुना श्री देवांशु शिवहरे, इलेक्शन सुपरवाइजर श्री विजय माथुर, जनसंपर्क विभाग से सुश्री कनिका गुप्ता उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - स्वच्छता में लापरवाही पर शर्मा भोजनालय पर ₹5 हजार का चालान

गुना शहर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हनुमान चौराहे स्थित शर्मा भोजनालय पर स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर ₹5,000 की चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, फूड इंस्पेक्टर एवं नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने भोजनालय की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर नियमानुसार ₹5 हजार का चालान किया गया। अधिकारियों ने भोजनालय संचालक को साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - बाल श्रम के विरुद्ध प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की अपील

श्रम विभाग द्वारा जिले के समस्त नागरिकों, दुकानदारों, व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं नियोजकों से अपील की गई है कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को रोजगार में नियोजित करना प्रतिबंधित है। साथ ही किशोरों को अधिनियम में प्रतिबंधित खतरनाक व्यवसायों एवं प्रक्रियाओं में नियोजित करना भी प्रतिबंधित है।

अधिनियम के उल्लंघन पर नियोक्ता को कम से कम 6 माह से अधिकतम 2 वर्ष तक का कारावास अथवा ₹20,000 से ₹50,000 तक का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है। अपराध की पुनरावृत्ति होने पर कम से कम 1 वर्ष से अधिकतम 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।

यदि जिले में कहीं भी बाल श्रम कराया जाना संज्ञान में आता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अथवा श्रम विभाग को दें, ताकि नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं बालक/बालिका के संरक्षण एवं पुनर्वास की कार्यवाही की जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=मोबाइल_कोर्ट nis:value=मोबाइल_कोर्ट nis:enabled=true nis:link/> के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार मोबाईल कोर्ट के माध्‍यम भूमि संबंधित विवादों को आपसी सहमति से निराकरण किया जा रहा हैं। 
इसी क्रम में आज ग्राम मुहांसा तहसील आरोन के आवेदक प्रकाश पुत्र संटू  जाति अहिरवार के जनसुनबाई में प्राप्त आवेदन पर मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी आरोन श्री सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में ग्राम पटवारी दल सहित मौके पर जाकर आवेदक एवं अनावेदकगण चुन्नीलाल पुत्र हनुमंत सिंह यादव, नेपाल, रामवीर, रतिभान पुत्रगण चुन्नीलाल यादव के मध्य आवेदक की भूमि ग्राम मुहांसा स्थित सर्वे नंबर 134/1/12 रकवा 0.627 हेक्टयर भूमि का कब्जा आवेदक को मोके पर नापकर भूमि चिन्हित कर आवेदक को उसकी भूमि की सीमा बताई जाकर भूमि का कब्जा को सौपा गया। उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन,  हल्का पटवारी हरीश राठौर, पटवारी भावना चौहान, पटवारी प्रभात चौरसिया, पुलिस बल चौकी पनवाडी हाट सहित कोटवारगण आवेदक अनावेदकगण एवं मेड़िया कृषक, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - सांदीपनि विद्यालय गुना में बच्चों को करियर मार्गदर्शन हेतु करियर काउंसिलिग का आयोजन किया गया

सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा संदीपनी विद्यालय गुना में प्राचार्य श्री आशीष टांटिया के मार्गदर्शन में आज कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। 

जिला रोजगार अधिकारी श्री बी एस मीना ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार, निजी क्षेत्र में रोजगार और शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया । उन्होंने केंद्र स्तर पर आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाएं -UPSC,SSC,IBPS,NEET,JEE,RRB,CLAT अग्निवीर एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाएं MPPSC,ESB आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी से अपनी रुचि अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें, उसी अनुरूप प्लान बनाकर कठोर परिश्रम करें। यदि आपमें जुनून है,लगन है तो निश्चित रूप से सफल हो सकते हो।
 
म.प्र. सरकार युवाओं को रोज़गार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रही हैं। निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए जिले में निर्धारित दिवस पर युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उसका लाभ उठाएं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित स्किल इंडिया योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि कौशल विकसित करें।

कैरियर मार्गदर्शन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जॉब के लिए जागृत करने का रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित आईटीआई प्राचार्या सुश्री श्वेता कुशवाह ने छात्रों प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी देते हुए स्किल बढ़ाने के लिए टिप्स देते हुए कहा कि रोज समाचार पत्र पढ़ने की आदत डाले,समाचार सुनकर अपडेट रहे, जिज्ञासा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं करियर के प्रति सजग होने के लिए SWOT एनालिसिस करते हुए  लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यक है । साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं को उद्योग के क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। 

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा,कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक व  कार्यक्रम समन्वयक श्री गिरजेश स्वामी ने किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - 06 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, गुना शहर अंतर्गत 33/11 केव्ही हड्डीमील सबस्टेशन पर मेंटेनेंस एवं प्रणाली सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना है। इसके कारण 06 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीराम कॉलोनी, रशीद कॉलोनी, बांसखेड़ी, रेलवे फाटक तक, मालपुर रोड, साई सिटी कॉलोनी एवं संस्कार सिटी,विद्यार्थी नगर, विंध्यांचल कॉलोनी, राज कॉलोनी, बी.जी. रोड, आदिश नगर, रामकृष्ण कॉलोनी, कृष्णमणी कॉलोनी, साई सिटी कॉलोनी एवं भूल्लनपुरा क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - जिले में 06 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day – NDD) के अंतर्गत जिले में 06 अक्टूबर 2026 को बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा खिलाने का अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला गुना में  लक्षित बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जाना है।

जिले में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए शासकीय, अशासकीय/निजी, अर्द्ध शासकीय विद्यालयों, छात्रावासों, मदरसों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों को अभियान से जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित संस्थानों के समन्वय से अभियान का संचालन किया जाएगा।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंतों में होने वाले कृमि संक्रमण से बचाना तथा उनके स्वास्थ्य, पोषण, वृद्धि एवं शैक्षणिक क्षमता में सुधार करना है। राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा उपलब्ध कराई जाती है।

अभियान के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बच्चों को दवा का सेवन कराया जाएगा। दवा सेवन के उपरांत बच्चों की निगरानी भी की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कोई भी पात्र बच्चा कृमि नाशक दवा से वंचित न रहे तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करें l

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - जिले में 21 से 28 अक्टूबर तक विकासखण्‍ड स्‍तर पर आयोजित होंगे रोजगार शिविर

जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार एवं इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक जनपदवार रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में प्राइवेट सिक्यूरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट 2005 के तहत GDX Security and Facility Management (A part of GDX Group) द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए उम्मीदवारों का पंजीयन एवं चयन किया जाएगा।
जिल रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि GDX कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण उपरांत स्थाई रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत पंजीयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी के लिए 250 रुपये की लागत से विवरण पुस्तिका एवं GDX का रजिस्ट्रेशन फार्म उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केन्द्र नोएडा भेजा जाएगा, जहां 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों से 10,500 रुपये लिए जाएंगे, जिसके अंतर्गत उन्हें किट प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थी युवाओं को मध्यप्रदेश क्षेत्र में प्लेसमेंट दिया जाएगा।
सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा वजन 52 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 22,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
रोजगार शिविरों का आयोजन दिनांक 21 अक्टूबर को जनपद पंचायत आजीविका भवन आरोन में, दिनांक 22 अक्टूबर को जनपद पंचायत आजीविका भवन राघौगढ़ में, दिनांक 23 अक्टूबर को जनपद पंचायत आजीविका भवन चाचौड़ा में, दिनांक 27 अक्टूबर को जनपद पंचायत आजीविका भवन गुना में तथा 28 अक्टूबर को सांदीपनि विद्यालय, फतेहगढ़ (बमोरी) में किया जाएगा। सभी शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से निर्धारित किया गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - उर्वरक वितरण व्यवस्था के संबंध में उप संचालक कृषि, गुना श्री संजीव शर्मा द्वारा दी गई जानकारी -

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - राघौगढ की ग्राम पंचायत आवन में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” अंतर्गत मेगा सेवा शिविर आयोजित

“सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत जनपद पंचायत राघौगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत आवन में ब्लॉक स्तरीय मेगा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़ उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्री लेखराज लोधा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ़ श्री गौरीशंकर राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करना तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण करना रहा। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उपस्थित हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने, आवश्यक दस्तावेज समय पर पूर्ण कराने तथा योजनाओं में सक्रिय भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया गया। विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने शिविर में प्राप्त प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं कार्यवाही की।
शिविर में महिलाओं, ग्रामीण नागरिकों एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों के बैठने, पेयजल, पंजीयन एवं विभागवार सहायता की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए विभागीय स्टॉल एवं प्रचार सामग्री भी लगाई गई।
“सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” के माध्यम से शासन की सेवाओं को ग्रामीणजनों के निकट पहुँचाने तथा पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन उत्पादक किसानों का पंजीयन 03 से 17 अक्टूबर तक

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन उत्पादक किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जिले में दिनांक 03 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा 25 पंजीयन केन्द्र निर्धारित करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।

शासन के निर्देशानुसार जिले में सोयाबीन उत्पादक किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सेवा सहकारी समितियों एवं विपणन सहकारी समितियों के मुख्यालयों को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। इनमें गुना, बमोरी, आरोन, राघौगढ़ एवं चांचौड़ा विकासखण्ड की निर्धारित समितियां शामिल हैं।
किसान निर्धारित पंजीयन केन्द्रों के अतिरिक्त कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र, साइबर कैफे एवं अन्य अधिकृत माध्यमों से भी अपना पंजीयन करा सकेंगे।

कलेक्टर श्री कन्‍याल द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि पंजीयन कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए तथा पंजीयन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उपसंचालक कृषि ने जिले के समस्त सोयाबीन उत्पादक किसानों से अपील की गई है कि वे भावांतर योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निर्धारित अवधि 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 के मध्य अपना पंजीयन अवश्य कराएं तथा अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - जनविश्वास अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू हुए कमिश्नर श्री धनराजू एस

AAM-HWC देहरी में स्वास्थ्य टीम से संवाद कर कार्यों एवं चुनौतियों की ली जानकारी

कलेक्टर महोदय श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सेवा सेतु एवं जनविश्वास अभियान के तहत तेलीगांव-बीनागंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कमिश्नर श्री धनराजू एस ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (AAM-HWC) देहरी का निरीक्षण किया। उन्होंने CHO राधा मीना, ANM एवं आशा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं मैदानी गतिविधियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विभागीय पोर्टलों पर एंट्री, आशा प्रपत्रों के संधारण, इंसेंटिव संबंधी कार्यों तथा हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच की जानकारी ली। उन्होंने मैदानी कार्यकर्ताओं से कार्यों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया।

कमिश्नर श्री धनराजू एस ने रिकॉर्ड एवं पोर्टल एंट्री समय पर अद्यतन रखने, कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने पर जोर दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - आरोन की ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी में सरपंच पद के परिणाम घोषित

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में पंचायत उपचुनाव अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी के सरपंच पद के लिए 29 सितम्बर को मतदान संपन्न हुआ था। विकासखण्‍ड मुख्‍यालय आरोन में आज 03 अक्टूबर 2026 को ईवीएम से मतगणना की गई। कुल 6 अभ्यर्थियों में से कुल 1385 मत डाले गए, जिसमें सर्वाधिक 732 मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी श्री चन्दन सिंह अहिरवार निवासी कस्बामढ़ी को विजयी घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी श्री धीरेंद्र गुप्ता द्वारा विजयी अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री कृष्णकांत चौबे, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन, सीईओ जनपद श्री गौरव यादव सहित मतगणना दल, समस्त अभ्यर्थी, उनके गणना अभिकर्ता एवं सहयोगी कर्मचारी तथा पुलिस बल उपस्थित रहा।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - गांधी जयंती पर जिला चिकित्सालय में स्वच्छता का संकल्प

सीएमएचओ सहित वार्ड प्रभारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का दिया संदेश

गांधी जयंती पर जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिवर के मार्गदर्शन में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय गुना में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर सहित समस्त वार्ड प्रभारियों एवं चिकित्सालय स्टाफ ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ रखने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम शासकीय रास्ते के विवाद का किया गया निराकरण

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के द्वारा मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का लगातार निराकरण किया जा रहा है। मोबाइल कोर्ट के नवाचार को हाल ही में गुना जिले को स्कॉच अवार्ड से दिल्ली में सम्मान प्राप्त हुआ है। जिससे प्रभावित होकर आवेदक भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह जादौन ग्राम जामनेर द्वारा जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसे मोबाइल कोर्ट के माध्यम से निराकरण कराने हेतु चिन्हित किया गया था। जिसके तारतम्य में राघोगढ़ एसडीएम श्री अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज तहसीलदार डॉ. उदय सिंह, थाना प्रभारी जामनेर श्री मनोज मेहरा,राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील, शंकर सिंह पटेलिया, पटवारी दीवान सिंह मीना ,पटवारी देवेन्द्र सिंह कोटवार माधौ सिंह आदि की संयुक्त राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम जामनेर में स्थित सर्वे क्रमांक 504 रकवा 0.093 हेक्टर शासकीय रास्ता की भूमि पर अनावेदक ब्रजनारायण पुत्र मोतीलाल चौकसे द्वारा रास्ता को अवरुद्ध करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसे मौके पर आवेदक एवं अनावेदक की उपस्थिति में समझाइस देकर रास्ते का सीमांकन कर उसका निराकरण किया। रास्ते की सीमाएं चिन्हित कराई गई। इसमें आवेदक एवं अनावेदक दोनों का कब्जा पाया गया। जिसे खाली करने हेतु मौके पर समझाईश दी गई। इस दौरान पंचनामा एवं प्रतिवेदन तैयार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में आवेदक संतुष्ट रहा और जिला प्रशासन को धन्‍यवाद ज्ञापित किया गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2027 तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लक्ष्मीगंज स्थित शास्त्री पार्क में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि श्री हरि सिंह यादव, श्री अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र सलूजा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी, श्री अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं डिप्टी कलेक्टर देवांशु शिवहरे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रिशु सुमन, नायब तहसीलदार आरती गौतम सहित आम नागरिक एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने कहा कि आमजन में जागरूकता लाने के लिए ऐसे नुक्कड़ नाटकों का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा की गई प्रस्तुति की सराहना करते हुए स्कूल एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर आमजन को जागरूक किया गया। तात्या टोपे विश्वविद्यालय एवं सांदीपनि विद्यालय, गुना के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी दी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - आकाशवाणी गुना केंद्र में मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

आकाशवाणी गुना केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आकाशवाणी गुना के असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्राम) श्री राजकुमार कौशल ने  दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर श्री कौशल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनकी सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की मिसाल कायम की। श्री कौशल ने कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर हम राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आज इस दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्‍वच्‍छता की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर आकाशवाणी गुना केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को करियर के अवसरों की दी जानकारी

रोजगार, आईटीआई, स्टार्टअप एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में किया मार्गदर्शन

शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय, गुना में प्राचार्य डॉ. विनीता जैन के निर्देशन एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी सुश्री विधि जैन के मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार, कौशल विकास, आईटीआई प्रशिक्षण, स्टार्टअप एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान करना रहा। 

कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने छात्राओं को रोजगार कार्यालय की विभिन्न सेवाओं, रोजगार के अवसरों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक डिग्री तक सीमित न रहते हुए विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न शासकीय एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त करने तथा समय-समय पर निकलने वाली रोजगार संबंधी सूचनाओं से अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया। 
आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सुश्री श्वेता कुशवाह ने आईटीआई में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आईटीआई के माध्यम से छात्राएँ विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल प्राप्त कर रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप ट्रेड का चयन करने तथा प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व प्रबंधक, जिला उद्योग विभाग श्री आर.के. जैन ने छात्राओं को स्टार्टअप, उद्यमिता एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में युवा केवल नौकरी प्राप्त करने वाले न बनकर रोजगार सृजन करने वाले उद्यमी भी बन सकते हैं। उन्होंने स्टार्टअप प्रारंभ करने की प्रक्रिया, व्यवसायिक सोच विकसित करने तथा सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न संस्थागत सहायता का लाभ उठाने के संबंध में छात्राओं का मार्गदर्शन किया। 

प्राचार्य डॉ. विनीता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं को अपनी शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि करियर का चयन अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध विभिन्न अवसरों का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी सुश्री विधि जैन ने किया। उन्होंने छात्राओं को कार्यक्रम में दी गई जानकारी को अपने करियर निर्माण में उपयोग करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम के अंत में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. प्रीति यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. माधवी सालुंके, डॉ. आशा शर्मा, श्रीमती आशा बाथम, श्री के.के. नंदा, श्री जावेद अली, श्री मिथुन धाकड़ सहित महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रही।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
Video 18
Video 19
Video 20
<nis:link nis:type=tag nis:id=मोबाइल_कोर्ट nis:value=मोबाइल_कोर्ट nis:enabled=true nis:link/> के माध्यम से भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण किया गया।

इसी क्रम में आज ग्राम कुमरयाई, तहसील आरोन के आवेदक करतार पुत्र ईश्वर सिंह, जाति यादव के न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी आरोन के प्रकरण आदेश के पालन में मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही की गई।
अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम पटवारी दल के साथ मौके पर पहुंचकर आवेदक एवं अनावेदक उदयभान पुत्र केरसिंह यादव के मध्य भूमि संबंधी विवाद का निराकरण किया गया। आवेदक की ग्राम कुमरयाई स्थित भूमि सर्वे नंबर 20, रकबा 1.254 हेक्टेयर को मौके पर जरीब से नापकर चिन्हित किया गया। आवेदक को उसकी भूमि की सीमा बताकर भूमि का कब्जा सौंपा गया। उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।
मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, उप निरीक्षक श्री किशोर टोप्पो, राजस्व निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह बरैया, हल्का पटवारी प्रशांत श्रीवास्तव, पटवारी अरुण शर्मा, पटवारी योगेश राठौर, ग्राम कोटवार, थाना आरोन का पुलिस बल सहित आवेदक, अनावेदक एवं मेड़िया कृषक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध नगर पालिका की छापामार कार्रवाई

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेश अवस्थी के आदेशानुसार नगर पालिका की टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई।

स्वच्छता निरीक्षक श्री विवेक श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान गुंठीलाल फूलचंद जैन की गोदाम, जो अशोक वस्त्रालय के नीचे स्थित है, में प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन का भंडारण पाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 15 क्विंटल प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन जप्त की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपये है। प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन का विक्रय एवं उपयोग किए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध 5 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेश अवस्थी ने शहर के सभी दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन के स्थान पर बायोडिग्रेडेबल थैलियों (मक्के से निर्मित) सहित अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। इससे नगर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मवेशियों के स्वास्थ्य की भी रक्षा की जा सकेगी।

कार्रवाई को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहायक यंत्री श्री सुनील जैन, श्री अमित त्यागी, उपयंत्री श्री नितिन चंदेल, श्री रामवीर शर्मा सहित नगर पालिका टीम का विशेष सहयोग रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh CMO Municipal Council Guna
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की पहल: यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग, गुना के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग, गुना के संयुक्त तत्वावधान में होटल वरुण, गुना में दो दिवसीय “Evidence-Based Practices on Maternal and Newborn Care Competency” प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में डीएचओ-1 डॉ. शिल्पा तातिया सहित जिला स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों से स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी 40  से ज़्यादा शामिल हुए।

प्रशिक्षण का संचालन लार्डल हेल्थ मास्टर प्रशिक्षकों डॉ. रश्मि, सुश्री रिंकल एवं सुश्री पद्मा द्वारा किया गया। इसमें प्रसवोत्तर रक्तस्राव, प्री-एक्लेम्पसिया एवं एक्लेम्पसिया, पार्टोग्राफ, शॉक प्रबंधन, शोल्डर डिस्टोसिया, पेल्विक परीक्षण और भी प्रसव स्थितियों सहित मातृ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने पर विशेष जोर दिया गया।

यूएनएफपीए के राज्य कार्यालय के मार्गदर्शन एवं डॉ दीपेश गुप्ता यूएनएफपीए स्टेट हेड के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मेघा गुप्ता, जिला फैसिलिटेटर, यूएनएफपीए, गुना द्वारा किया गया।

यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता-वृद्धि एवं तकनीकी मार्गदर्शन के लिए संयुक्त रूप से प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत आईटीआई गुना में आयोजित किया गया कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने निर्देशन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा आईटीआई गुना में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में काउंसलर श्री एस के सक्सेना पूर्व निदेशक दूरदर्शन ने उपस्थित युवाओं को बताया कि आप जिस फील्ड में जाना चाहते हो लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए खूब मेहनत करो पहले लोग आपके उपहास उड़ाएंगे, फिर चिंतन करेंगे जब आपको सफलता मिल जाएगी तो वही लोग आपका सम्मान करेंगे उन्होंने स्टेडी के लिए वन, फोर, सेवन फार्मूला भी बताया। उन्‍होंने छोटी-छोटी प्रेरक कहानी सुना कर प्रेरित किया। 

जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि जॉब प्राप्त करने में कौशल यानी हुनर का बहुत बड़ा योगदान रहता है आज युवा डिग्री लेकर ज्ञान तो प्राप्त कर रहे हैं लेकिन उनके पास स्किल्ड कमी है आने वाला समय स्किल्डबेस मैनपावर का है सोलार इंस्टालेशन, ईव्ही व्हीकलस, सीसी कैमरे, ड्रोन संचालन के लिए स्किल मेनपावर चाहिए मल्टीमैकनिक का जमाना है उसी हिसाब से स्किल्ड डवलप करे आपको जॉब मिलने में आसानी होगी। इस अवसर पर आई टी आई गुना प्राचार्या श्वेता कुशवाह, प्रशिक्षण अधिकारी सलिल जैन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner