#गुना - एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा कृषि उपज मंडी आरोन की डाक नीलामी एवं परिसर की व्यवस्थाओं का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
साथ ही निरीक्षण उपरांत व्यापारियों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की गई मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु व्यापारियों से समन्वय बनाये रखने एवं मंडी सचिव को समुचित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस मौके पर गलत तरीके से खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर वाहनों को व्यवस्थित कराया गया।
इस मौके पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन अमित जैन, मंडी सचिव रामकृष्ण लोधा सहित मंडी कर्मचारी, व्यापारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP