#गुना - जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा, अपूर्ण आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश
पंचायत भवन एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की प्रगति पर जताई नाराजगी, लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभागार गुना में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विद्युत मीटर कनेक्शन, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग(RES), प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) MDM, पंचायत राज निर्माण कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, कर वसूली की सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा ग्राम पंचायत वाइज एवं सेक्टर वाइज की गई। बैठक में विद्युत मीटर कनेक्शन पर जनपद एवं सेक्टर तथा ग्राम पंचायत वाइज मीटर कनेक्शन पर विस्तार से चर्चा करते हुए पंचायत दर्पण पोर्टल पर भुगतान की प्रक्रिया को समझा एवं विद्युत बिल जमा समय पर करने के निर्देश दिए।
बैठक में वीबी-जीरामजी योजना अंतर्गत कार्यों की प्रविष्टि करने, सिपरी पोर्टल पर कार्यों को चिन्हित करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों की लंबित जियो-टैगिंग की स्थिति की उपयंत्रीवार समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं जियो-टैगिंग की प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पंचायत भवन निर्माण कार्य कुल 76 में से केवल 12 पूर्ण होने पर भी नाराजगी जाहिर की एवं शेष निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जनमन आवास की समीक्षा करते हुए जिले के कुल 10881 में से 1663 अपूर्ण आवास एवं प्रधानमंत्री आवास प्लस के कुल 24763 में से केवल 17287 पूर्ण होने एवं 7476 आवास अपूर्ण होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की एवं प्रत्येक जनपद के सेक्टर एवं ग्राम पंचायत तथा हितग्राही वाइज समीक्षा की गई जिसमें जो आवास 90 दिन से अधिक अपूर्ण होने की स्थिति में संबंधित सेक्टर के इंजीनियर, एडीईओ, पीसीओ से समीक्षा ली गई एवं प्रत्येक हितग्राही के घर विजिट करके आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने निर्देश दिये कार्य में रुचि ना लेने वाले संबंधित कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ संबंधित जनपद एवं जिले स्तर से कार्यवाहियां की जावेगी। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जनपद बमौरी सीईओ व अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पुष्पेंद्र व्यास, श्री गौरव यादव सीईओ आरोन, सुश्री योगिता परमार सीईओ गुना, श्री गौरीशंकर राजपूत सीईओ राघौगढ़, जिला पंचायत से श्री महेश शुक्ला पीओ वाटरशेड, श्री नरेश श्रीवास्तव जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण), श्री रविंद्र अग्रवाल लेखाधिकारी, श्रीमती अभिलाषा कोकाटे एपीओ, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner