#गुना नगर के 15 प्रतिष्ठानों की जांच 05 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत आम जनता को घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, व्यवसायिक उपयोग रोकने हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पाण्डेय के निर्देशन में बुधवार को गुना नगर के 15 प्रतिष्ठान, होटल हलवाई की जांच करने पर जैन स्वीट्स रेस्टोरेंट, आर्य समाज स्कूल के पास, जायका रेस्टोरेंट, गुरूद्वारा के सामने त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे, गोवर्धन ग्राईण्डर, बूढे बालाजी, डालचंद होटल, बूढे बालाजी प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यवसायिक रूप से होना पाये जाने से कुल 05 घरेलू गैस सिलेंडर मौके पर जप्त कर कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध अंतरण, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिये की गई है। जाचं दल ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया है कि व्यवसायिक सिलेंडरों का ही प्रयोग करें, साथ ही PNG कनेक्शन लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग करने के कारण द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत प्रकरण बनाया गया, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किये गये। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक प्रयोग होने पर यह कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।
जॉंच दल में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री शिवराम कुशवाह द्वारा संयुक्त जांच की गई।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026