#गुना - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा छात्रों को पॉक्सो एवं सायबर सुरक्षा विषय पर किया जागरूक
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र की अध्यक्षता में दिनांक 01 नवम्बर 2026 से 06 नवम्बर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान‘‘ के अंतर्गत दिनांक ‘‘कानून जानो बचपन बचाओ‘‘ की थीम पर 03 नवम्बर 2026 को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, नानाखेड़ी गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त शिविर श्री अमिताभ मिश्र, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि यदि बच्चे अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होंगें तो कोई भी व्यक्ति उनका शोषण नहीं कर सकता, इसलिए हर बच्चे को अपने विधिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही उनके द्वारा बच्चों से संबंधित कानूनों, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम आदि के प्रावधानो के प्रति जागरूक किया जाकर, सायबर अपराध, डिजीटल अरेस्ट, गलत ऑनलाईन ट्रांजेक्शन एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव एवं उनसे बचाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
कार्यक्रम में श्री राधाकिशन मालवीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्रों को सुरक्षित बचपन अभियान के बारे मे बताया गया कि नालसा नई दिल्ली एवं राज्य प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01 नवम्बर 2026 से 06 नवम्बर 2026 तक संपूर्ण गुना जिले मे आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत जिले के विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बच्चों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, पॉक्सो अधिनियम, सायबर अपराध, बच्चों के अधिकार आदि विभिन्न विषयो पर जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री मधुलिका मुले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुना द्वारा बच्चों के विधिक अधिकारों, सालसा निःशुल्क विधिक सहायता योजना, टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
इसी अनुक्रम में ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान‘‘ के अंतर्गत श्री राजकुमार तोरनिया व्यवहार न्यायाधीश द्वारा नवयुग पब्लिक स्कूल विवेक कॉलोनी, गुना में छात्र-छात्राओ हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत सुश्री आयुषी मित्तल व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड गुना द्वारा बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त शिविरों में ‘‘कानून जानो बचपन बचाओ‘‘ की थीम परछात्रों को पॉक्सो अधिनियम, बच्चों के विधिक अधिकारों, सायबर सुरक्षा, निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930, मौलिक अधिकार एवं कत्र्तव्य विषयों पर जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh