रतनी फरीदपुर: राज्य पुरस्कार में चयनित स्काउट-गाइड कैडेटों ने डीएम-एसपी से की मुलाकात
जहानाबाद। राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में सफलता हासिल करने वाले जहानाबाद के 10 स्काउट-गाइड कैडेटों ने मंगलवार को डीएम एवं एसपी से शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। 3 से 7 नवंबर तक पटना में आयोजित शिविर में कैडेटों ने कंपास, प्राथमिक उपचार, मैप रीडिंग, खोज के चिन्ह, झंडा गीत व सामाजिक उत्तरदायित्व समेत विभिन्न गतिविधियों में सफलता प्राप्त की।