#बलरामपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक
#बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने जनपद स्तर पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन तथा मिशन शक्ति अभियान के नोडल प्रभारी व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के गांवों, कस्बों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए कदम उठाए। इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बाल विवाह व दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति तथा दंडनीय अपराध बताते हुए संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया और पंपलेट वितरित किए गए:
#balrampur #balrampurpolice