#गणेश_पूजन_महोत्सव: #उतरौला में धार्मिक उल्लास के बीच चित्रकूट धाम मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन...
श्रद्धालुओं ने देर रात तक ग्रहण किया छोला, पूड़ी और खीर का प्रसाद; कमेटी सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान...
#उतरौला (#बलरामपुर)। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पूजन महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार शाम को उतरौला स्थित प्रसिद्ध दुखहरण नाथ मंदिर के निकट चित्रकूट धाम मंदिर परिसर में चित्रकूट धाम कमेटी द्वारा एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को छोला, पूड़ी, चावल और स्वादिष्ट खीर का वितरण किया गया। यह आयोजन देर रात तक निर्विघ्न चलता रहा, जिसमें आसपास के इलाकों से आए बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया।
चित्रकूट धाम मंदिर कमेटी के संरक्षक एडवोकेट अमरनाथ शर्मा ने कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी द्वारा परंपरा का निर्वहन करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुण्य के भागी बने।
इनका रहा विशेष योगदान:
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकुमार गुप्ता, सचिन मोबाइल, संदीप जायसवाल, अंचल गुप्ता, शंकर कौशल, रमेश यादव, महेश गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, सागर गुप्ता, किशन गुप्ता, गौतम शर्मा, राधेश्याम कौशल, धर्मेंद्र मोदनवाल, आकाश गुप्ता, सर्वेश यादव, किशन मोदनवाल, आंचल गुप्ता तथा तरुण मौर्या का विशेष सहयोग एवं सक्रिय योगदान रहा।
#balrampur #Utraula