#Balrampur ! #उतरौला के पूर्व विधायक डॉ. आरिफ अनवर हाशमी ने हाशिमपारा में किया जनसंपर्क, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूती का मंत्र...
#उतरौला। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक डॉ. आरिफ अनवर हाशमी ने सोमवार को उतरौला विधानसभा क्षेत्र के हाशिमपारा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर सीधा संवाद किया।
हाशिमपारा में जनसंवाद के दौरान पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों से स्थानीय मुद्दों, व्यापारिक व जनहित से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम जनता से समाजवादी पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की हिदायत
डॉ. हाशमी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ मैदान में उतरने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने जोर देकर कहा, "जनता से निरंतर संवाद, कार्यकर्ताओं का समर्पण और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही हमारी असली ताकत है। इसी संकल्प के साथ सपा जनसेवा और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।"
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#balrampur #Utraula #ᴜᴛʀᴀᴜʟᴀ