#Balrampur ! नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का संदेश...
लालपुर चौराहा एवं मणिपुर साप्ताहिक बाजार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आमजन को किया जागरूक...
#बलरामपुर । जनपद में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत जनजागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास जारी है।
इसी क्रम में लालपुर चौराहा तथा मणिपुर साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपनी रोचक, सहज और स्थानीय संवाद शैली के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, सामाजिक जिम्मेदारियों और सेवा भावना के प्रति जागरूक किया।
प्रस्तुतियों के जरिए लोगों से अपील की गई कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता अनुसार संबंधित विभागों से संपर्क कर लाभ उठाएं, साथ ही अपने आसपास के अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आयोजन होने से जनकल्याणकारी संदेश सीधे आमजन तक पहुँचे, जिसे स्थानीय नागरिकों ने काफी सराहा।
अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही लक्ष्य
प्रशासन के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी को मजबूत करते हुए सरकारी योजनाओं की पहुँच समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे।
#balrampur #dmbalrampur