#सेवा_की_कहानी
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिला मंडला की निवासी श्रीमती सरला चंदेला ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिले लाभों के बारे में अपना अनुभव साझा किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से उन्होंने पहली गर्भावस्था के दौरान योजना का फॉर्म भरा, जिससे उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त हुआ।
योजना के अंतर्गत उन्हें पहली किस्त में 3 हजार रुपए और दूसरी किस्त में 2 हजार रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्राप्त हुई। इस आर्थिक मदद का उपयोग उन्होंने अपनी सेहत और पोषण की देखभाल के लिए किया। इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से मिली समय पर सहायता के लिए श्रीमती सरला चंदेला ने प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
5 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026