मंडला जिले के विकासखंडों में विशेष वित्तीय समावेशन शिविर
जिले के सभी नौ विकासखंडों में विशेष वित्तीय समावेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला, बिछिया एवं बीजाडांडी के ब्लॉक काउंसलर्स द्वारा बैंक बीसी के समन्वय से नागरिकों को विभिन्न बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविरों में पात्र हितग्राहियों के नए बैंक खाते खोलने, खातों की री केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने तथा विभिन्न बैंकिंग बीमा योजनाओं से पात्र नागरिकों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla