विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया जिला पुरातत्व संग्रहालय का भ्रमण
विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर जिला पुरातत्व संग्रहालय मंडला में संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। शिक्षक श्री अनिल साहू ने विद्यार्थियों को संग्रहालय की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्ता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संग्रहालय केवल प्राचीन वस्तुओं को रखने का स्थान नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और विज्ञान को समझने का जीवंत माध्यम है। कार्यक्रम में संग्रहालय अध्यक्ष श्री एम.एस. उइके, पुरातत्व विभाग के श्रीमती सुलोचना मेरावी, राधा धुर्वे, पीतम उइके, मनीष एवं चन्द्रभान उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla