मंडला में तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा नोडल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी समग्र शिक्षा के तत्वावधान में 16 से 18 नवम्बर तक बिंझिया में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय समावेशी शिक्षा नोडल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के नोडल शिक्षकों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की पहचान, समावेशी शिक्षण पद्धति, बोर्ड परीक्षा की सुविधाएं, स्व-निर्मित शिक्षण सामग्री, बीएएलए तथा कक्षा 9 से 12वीं तक विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री सनातन प्रकाश सैनी एवं सुश्री अलका प्रजापति ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े एवं एपीसी श्री मुकेश पांडे ने शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया तथा प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न दिव्यांगताओं वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी डिजिटल उपकरणों एवं दीक्षा के ई-जादुई पिटारा के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh
2 views | Mandla, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026