अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग सख्त, 8 मामलों में कार्रवाई
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की। ग्राम पुरवा स्थित न्यू स्टार ढाबा से देशी और विदेशी मदिरा जब्त की गई। वहीं बिछिया क्षेत्र के होटल, ढाबों, दुकानों और बस स्टैंड पर दबिश देकर 140 पाव देशी शराब, 65 नग विदेशी मदिरा और 10 बोतल बीयर बरामद की गई। बस स्टैंड पर एक स्कूटी से 50 पाव देशी शराब और 40 नग गोवा व्हिस्की जब्त कर वाहन को कब्जे में लिया गया।
अवैध शराब विक्रय के मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 36 हजार 800 रुपये बताई गई है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री हरे सिंह उइके, श्री भानु पुशाम सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026