घाटमपुर: सजेती पशु बाजार में वाहन चालक पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
घाटमपुर के सजेती पशु बाजार में गाय बेचने पहुंचे व्यापारी से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी के किराए को लेकर विवाद के बाद लोडर चालक ने अपने 5-6 साथियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।