दामड़ी गांव में पैंथर पिंजरे में कैद, कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
डूंगरपुर के दामड़ी गांव में पैंथर के खौफ से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली। नाल फला बामणिया तालाब क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पैंथर की आवाजाही बनी हुई थी। ग्रामीणों के कई मवेशियों का शिकार किए जाने के बाद वन विभाग ने मौके पर पिंजरा लगाकर उसमें बकरा बांधा था। बुधवार रात शिकार की तलाश में आया पैंथर बकरे पर झपटा और पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पर रेंजर तेज सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
#Dungarpur #PantherRescue #Damdi #ForestDepartment #WildlifeRescue RajasthanNews