भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले–सरकार से संतुष्ट नहीं तो, सहायता राशि वापस कर दें अंकिता भंडारी के माता-पिता
मदद से संतुष्ट नहीं तो वापस करें सहायता राशि
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में जारी बहस के बीच भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।
विधायक ने कहा कि यदि अंकिता के परिजन सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि से संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें यह राशि वापस कर देनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद मामले को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना है।
सवाल यह है कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग और परिजनों की भावनाओं के बीच क्या आर्थिक सहायता का मुद्दा उठाना उचित है? आखिर अंकिता प्रकरण में सबसे बड़ी मांग न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की है।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #Uttarakhand #DilipSinghRawat #BJP #UttarakhandPolitics #Dehradun #PahadSamachar