मसूरी में बड़ा सड़क हादसा टला, खाई में गिरा 26 सीटर टेंपो ट्रैवलर,सभी यात्री सुरक्षित।
उत्तराखंड मसूरी की पहाड़ियों में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से पर्यटकों को लेकर मसूरी आ रहा एक 26 सीटर टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पहाड़ी मार्गों पर लगातार बढ़ रहे ऐसे हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।