देहरादून-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर अचानक आए एक जंगली हाथी ने वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा।
गुस्सैल हाथी ने युवक को कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया और युवक की जान बाल-बाल बच गई। एयरपोर्ट रोड के आसपास वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही ने एक बार फिर वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Dehradun #RishikeshRoad #ElephantAttack #UttarakhandNews #ViralVideo #ForestDepartment