कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चालक की मौत, चार घायल
नैनीताल कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को निगलाट क्षेत्र में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। बरेली (उत्तर प्रदेश) के पांच युवकों को ले जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (UP 25 EJ 4586) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई से सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।