हमारी सनातन संस्कृति में गौ माता का स्थान सबसे ऊंचा,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार दौरे के दौरान आधुनिक 'कामधेनुलोक' गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित साधु-संतों और मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा में गौ माता का स्थान सबसे ऊंचा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गौ माता को सर्वदेवमयी माना गया है और इनकी सेवा करना सभी देवी-देवताओं की सेवा के समान एक अत्यंत पुण्य कार्य है।
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि ग्रामीण परिवेश में आज भी गौ माता को परिवार के सदस्य के रूप में सम्मान दिया जाता है। गौ-सेवा केवल हमारी धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य सरकार प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।