जमुई: जिले के सभी 11 सरस्वती विद्या निकेतन में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन, DM ने बेहतर शिक्षा का दिया संदेश
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026 शिक्षा विभाग के निर्देश और DM के मार्गदर्शन में जिले के सभी 11 सरस्वती विद्या निकेतन में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, पढ़ाई की व्यवस्था, शिक्षकों एवं प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करना रहा। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।